मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में बैतूल लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम, 98.27 अंक के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

बैतूल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण में बैतूल जिले ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। जून 2026 माह की प्रदेश स्तरीय नगरीय निकाय ग्रेडिंग में जिले ने 98.27 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जून माह की ग्रेडिंग में जिले के सभी नगरीय निकायों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। नगर परिषद चिचोली, नगर पालिका परिषद बैतूल तथा नगर परिषद भैंसदेही ने 100 प्रतिशत अंक अर्जित किए। नगर पालिका परिषद आमला को 99.52, सारनी को 96.92, मुलताई को 95.38, नगर परिषद बैतूल बाजार को 95.00, आठनेर को 94.55, घोड़ाडोंगरी को 90.00 तथा शाहपुर को 87.14 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

नगर पालिका परिषद बैतूल ने सर्वाधिक 230 शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण करते हुए 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। इसे प्रभावी शिकायत प्रबंधन और प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। सभी नगरीय निकायों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की, जिसके परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन तथा सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भावना को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित कर नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

Next Post

अरावली मामलों पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने मांगे सुझाव

Tue Jul 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय की ओर से गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने अरावली पहाड़ियों और पर्वतमालाओं से जुड़े मामलों तथा उनसे संबंधित मुद्दों पर हितधारकों, पर्यावरणविदों, संरक्षणवादियों, स्थानीय समुदायों और अन्य इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से सुझाव और अभ्यावेदन आमंत्रित किये हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन […]

You May Like