सामूहिक विवाह सम्मलेन सभी समाज के लिए जरूरी

सीहोर। स्थानीय अल्लाहदाखेड़ी स्टेडियम में कलचुरी समाज के 13 वें निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों ने सात फेरे लिए. सम्मेलन में जिले व प्रदेश के अलावा अन्य राज्य के भी जोड़े शामिल हुए. समाज के स्वजातीय बंधुओं के बीच 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. सम्मेलन विधि विधान से नगर पुरोहित पं. पृथ्वी बल्लभ दुबे एवं ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया गया.

सम्मेलन में विधायक सुदेश राय ने कहा कि सभी जाति सभी समाज द्वारा नि:शुल्क विवाह स मेलन होना चाहिए. वहीं समाजसेवी अखिलेश राय ने कहा कि समाज की एक जुटता किसी भी पुनीत कार्य को सफलता प्रदान करा सकती है. कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने किया. इस अवसर पर वरिष्ठजन, पार्षद एवं पत्रकारों का स मान भी किया गया. जिसमें आत्माराम जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, तुलसी राम काका, प्रदीप गौतम, मुकेश मेवाड़ा, नरेंद्र राजपूत, राहुल राय, कमल राय, प्रेमराय, रजनी राय आदि स मलित हैं. इस अवसर पर उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद राय, सचिव निलेश राय, समाजसेवी सुदर्शन राय, मोरसिंह जायसवाल, कुमेर सिंह जायसवाल, सुरेश राय, रमेश राय, मोहन राय, हरीश राय, राजेश राय पटेल, शिव राय, राकेश राय, पुरुषोत्तम राय, भैरुसिंह जायसवाल, रामचंद्र वर्मा, लाड़सिंह राय, किशोर भगत, मनीष राय, राजेंद्र गुरगेला, सतीश राय, अशोक जायसवाल, राजेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, बृज किशोर राय, गेंदालाल राय आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

शिवपुरी में यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ फूटा सवर्ण समाज का गुस्सा, कलेक्टर को ज्ञापन

Wed Feb 11 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी शहर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर अखिल भारतीय सवर्ण समाज संगठन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रस्तावित नए ड्राफ्ट रेगुलेशन का कड़ा विरोध करते हुए कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें इस प्रस्तावित कानून को ‘काला कानून’ करार देते हुए इसे […]

You May Like