किसानों पर दर्ज FIR निरस्त करने व खाद उपलब्ध कराने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

सतना: नागौद मार्कफेड से किसानों को यूरिया खाद सुगमता से उपलब्ध न होने के कारण नाराज किसानों द्वारा हाल ही में किए गए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम प्रकरण में 150 अज्ञात किसानों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।नागौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और विधानसभा नेत्री डॉ. रश्मि सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजन मार्कफेड गोदाम पहुंचे और वहां विरोध जताते हुए एसडीएम जितेंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने मांग की कि किसानों पर दर्ज एफआईआर तत्काल निरस्त की जाए और खाद का निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित हो। डॉ. सिंह ने कहा कि किसानों को लाइन में धूप में खड़ा रहना पड़ रहा है, इसलिए उनके लिए टेंट और पेयजल की व्यवस्था की जानी चाहिए। एसडीएम ने इस पर तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों द्वारा किसानों से अभद्र भाषा में बात करने की शिकायत भी उठाई और ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेसजन मौजूद रहे।

उधर, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार यस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि किसान खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े हैं, फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल रही। इसके उलट 150 अज्ञात किसानों पर अपराध दर्ज कर दिया गया है। विधायक ने मांग की कि यह प्रकरण समाप्त किया जाए और किसानों को शीघ्र खाद उपलब्ध कराई जाए।

Next Post

सडक़ दुर्घटना में आशा कार्यकर्त्ता की मौत

Sat Aug 30 , 2025
सतना : जिले के मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए सडक़ हादसे में एक आशा कार्यकर्त्ता की मौत हो गई. आशा कार्यकर्त्ता मझगवां में होने वाली बैठक में हिस्सा लेने जा रही थी. बाइक फिसलने से नीचे गिरकर गंभीर तौर पर चोटिल हो जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत […]

You May Like