तिघरा जलाशय के तीन गेट खोले गए, खतरे के सायरन बजे

ग्वालियर: तेज बारिश के चलते ओवरफ्लो होने के बाद आज मंगलवार दोपहर तिघरा डैम के तीन गेट खोलना पड़े। इससे पहले आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। सितंबर में भारी बारिश के कारण तिघरा बांध के सभी सात गेटों को खोला गया था, और इसी तरह जुलाई 2025 में भी गेट खोले गए थे। प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्क किया गया और निचले इलाकों में एहतियात बरती गई।

भारी बारिश के कारण बांध में जलस्तर बढ़ने से गेट खोले गए। जुलाई 2025 में तिघरा बांध के तीन गेट खोले गए थे और चार हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया था। सितंबर में बांध के सभी सात गेटों को चार फीट तक खोला गया था।आज गेट खोलने से पहले और बाद में खतरे के सायरन बजाकर और मुनादी कराकर निचले इलाकों में रहने वाले गांवों को सतर्क किया गया।एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। तिघरा, कैथा, तालपुरा, और मुरैना जिले के कई गांवों के प्रभावित होने की आशंका है।

Next Post

फतेहगढ़ हत्या के दोषियों को मिले फांसी, सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में असफल: दिग्विजय

Tue Oct 28 , 2025
गुना: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, मतदाता सूची में गड़बड़ी और एसआईआर प्रक्रिया पर सरकार को घेरा। उन्होंने फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा में किसान की निर्मम हत्या की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने […]

You May Like