रूस की शर्तों पर संघर्ष समाप्ति का समर्थन करने वाले यूक्रेनी नागरिक बढ़े

कीव, 10 नवंबर (वार्ता/स्पुतनिक) क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि रूस की शर्तों पर विशेष सैन्य अभियान की समाप्ति का समर्थन करने वाले यूक्रेनियों की संख्या बढ़ेगी और यह एक स्थिर प्रवृत्ति है।

यूक्रेन के राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के समाजशास्त्र संस्थान के अनुसार, युद्ध समाप्त करने के लिए रूस की शर्तों को स्वीकार करने के इच्छुक यूक्रेनियों की संख्या 2022 से अबतक चार गुना बढ़ी है।

श्री पेस्कोव ने शोध पर टिप्पणी करते हुए संवाददाताओं से कहा, “यह संभवतः एक स्थायी प्रवृत्ति है और ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती रहेगी।”

रूसी अधिकारी ने कहा कि यूरोपीय देश यूक्रेन को उकसा रहे हैं कि वह युद्ध के मैदान में सफलता प्राप्त कर सकता है लेकिन यह एक भ्रम है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रिम मोर्चे पर स्थिति गतिशील है और कीव की संभावनाओं को स्पष्ट करती है जो निश्चित रूप से और भी बदतर होगी।

श्री पेस्कोव ने यूक्रेन के इस विचार को भी भ्रम करार दिया कि यूक्रेन सैन्य साधनों द्वारा जीत प्राप्त कर सकता है और अपने हितों को सुरक्षित रख सकता है।

 

 

Next Post

दिल्ली में विस्फोट की खबर चिंतनीय : सिसोदिया

Mon Nov 10 , 2025
नयी दिल्ली 10 नवंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में हुए विस्फोट की खबर बेहद चिंतनीय है। श्री सिसोदिया ने एक्स पर कहा “दिल्ली में हुए विस्फोट की खबर बेहद चिंताजनक है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। […]

You May Like