पुलिस की मौजूदगी मेंं मिली अपहरण, तलवार से काटने की धमकी, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जबलपुर। एक 19 वर्षीय युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर महिला थाने की पुलिस टीम के सामने ही आरोपियों द्वारा उसे धमकाने, तलवार से काटकर फेंकने की धमकी देने आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि महिला थाने में दर्ज अपराध में आरोपी कार्तिक पटेल की गिरफ्तारी नहीं की गई। बीती रात मैं महिला थाना पुलिस के साथ आरोपी के घर उसकी तलाश में पहुंची तो वहां कार्तिक पटेल मिला। जिसने उसे पुलिस की मौजूदगी में धमकाया। राजनीतिक रसूख की धौंस दिखाई। फोन करके कई अन्य लडक़ों को मौके पर बुला लिया। पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपियों ने अपहरण, उसकी तलवार से मारकर हत्या करने की धमकी दी गई। पीडि़ता ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Next Post

रामलीला समारोह समिति की वार्षिक बैठक आयोजित, नई कार्यकारिणी घोषित

Tue Aug 4 , 2026
​ग्वालियर, रामलीला समारोह समिति (रजि.) लश्कर, ग्वालियर की वार्षिक साधारण सभा रीजेन्सी स्कॉयर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया, जिसमें राधेश्याम भाकर अध्यक्ष, विजय गोयल महामंत्री, मयंक गर्ग स्वागत अध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष और पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल […]

You May Like