तीन साल पहले भूमिपूजन, सड़क नहीं बनी: गुजराती

सीहोर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बयान जारी करते हुए बताया कि विधानसभा के अंतिम छोर पर टांडा से मेंडोरा होते हुए जाने वाली सड़क का भूमिपूजन विधानसभा चुनाव के समय करीब तीन, साल पहले किया गया था. लेकिन सड़क आज भी नहीं बन सकी. यहां के ग्रामीण कीचड़, धूल और गड्ढों से जूझ रहे हैं. बरसात में हालात बद से बदतर हो जाते हैं और आए दिन हादसे होते रहते हैं. सवाल ये है कि जिम्मेदार कौन है.

उन्होंने कहा क्या भूमिपूजन सिर्फ चुनावी मंच की शोभा बढ़ाने के लिए था. क्या जनता की परेशानी सिर्फ भाषणों तक ही सीमित है. हम प्रशासन और कलेक्टर से मांग करते हैं कि या तो लापरवाह ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई करें या फिर इस सड़क का निर्माण कार्य जल्दी पूर्ण कराएं. ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे रहा है. विकास सिर्फ पोस्टर और बैनर में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए. उन्होंंने कहा कि क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि सड़क अधूरी होने के कारण काफी परेशानी होती है. धूल के गुबार की वजह से कुछ दिखाई नहीं पड़ता, जिससे बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं. गुजराती ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया तो कांग्रेस ग्रामीणों के हक के लिए उग्र आंदोलन करेगी.

 

Next Post

अंबड नदी में मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच शुरू

Thu Feb 26 , 2026
भैरुंदा। क्षेत्र के ग्राम नंदगांव अंबड नदी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया. जब लोगों ने नदी में एक युवती का शव तैरता हुआ देखा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार क्षेत्र की […]

You May Like