अंबड नदी में मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच शुरू

भैरुंदा। क्षेत्र के ग्राम नंदगांव अंबड नदी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया. जब लोगों ने नदी में एक युवती का शव तैरता हुआ देखा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार क्षेत्र की अंबड़ नदी में एक युवती का शव तैरता पाए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को बाहर निकलवाया. बताया जाता है कि मृत युवती की उम्र 18 से 20 वर्ष है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालना शुरू कर दिया है. ताकि युवती की पहचान की जा सके. पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

 

Next Post

होली, ईद और भगोरिया मेले पर ड्रोन से नजर: हाईराइज बिल्डिंग से निगरानी और नदी किनारे एसडीआरएफ

Thu Feb 26 , 2026
सीहोर। बुधवार को एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के थानों के सूचना संकलन में नियुक्त कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला एवं मासिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी कर्मचारियों को यातयात नियमों की जानकारी एवं घटना स्थल सुरक्षित करने संबंधी विषयों का प्रशिक्षण दिया गया. एसपी श्री शुक्ला ने […]

You May Like