दमोह:लगातार सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं, आज सुबह 5 बजे जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत दमोह-टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग मारा के पास पुनः एक एक्सीडेंट हुआ.जिसमें बाइक में सवार 3 लोगों की भिड़ंत एक फॉर्च्यूनर कार चार पहिया वाहन से हो जाने पर तीनों की मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हंड्रेड डायल सहित पुलिस पहुंची और छत-विक्षत पड़े शवों को उठाकर जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
