ससुराल जा रहे 21 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, चार महीने पहले ही हुई थी शादी

गुना: जिले के नेशनल हाइवे-46 पर गादेर के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपनी ससुराल जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजय बागरी (उम्र 21 वर्ष), निवासी बरावदा, थाना छीपाबड़ौद (राजस्थान) के रूप में हुई है। अजय अपनी ससुराल गुना जिले के बजरंगगढ़ गांव जाने के लिए घर से निकला था। नेशनल हाइवे 46 पर गादेर के पास उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त पाई गई। हालांकि, दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ।

हादसे की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, मृतक अजय की शादी महज 4 महीने पहले ही हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

अधिवक्ता को फोन कर बुलाया और मार दी तलवार

Sun Aug 30 , 2026
जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत धनी की कुटिया के पास फोन कर अधिवक्ता को बुलाने के बाद बदमाश ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक सुरेश कुशवाहा 46 वर्ष निवासी सुशीला परिसर अमखेरा रोड गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like