अधिवक्ता को फोन कर बुलाया और मार दी तलवार

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत धनी की कुटिया के पास फोन कर अधिवक्ता को बुलाने के बाद बदमाश ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक सुरेश कुशवाहा 46 वर्ष निवासी सुशीला परिसर अमखेरा रोड गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अधिवक्ता है। वह शिवम कनौजिया, मोनू नामदेव के साथ अपनी कार में धनी की कुटिया काम से आया था.

उसके परिचित धीरू पटेल ने शिवम कनोजिया को कॉल किया जिसे पता चला कि वह भी शिवम के साथ है धीरू ने शिवम से कहा कि सुरेश कुशवहा को लेकर आओ कुछ बात करनी है, तो तीनों धीरू पटेल के घर बैथल स्कूल के सामने पहुॅचे धीरू पटेल उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, पैसे देने से मना करने पर धीरू पटेल ने तलवार से हमलाकर चोट पहुंचा दी।

Next Post

बच्ची को टक्कर लगने पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों को पीटा

Sun Aug 30 , 2026
भोपाल: हबीबगंज के 11 नंबर इलाके में शनिवार शाम बदमाश का पीछा कर रहे कमलानगर थाने के गुंडा स्क्वाड के पुलिसकर्मियों की बाइक से आठ वर्षीय बच्ची टकराकर घायल हो गई. पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे, इसलिए मौके पर मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं सके. हादसे के बाद भीड़ ने […]

You May Like