नगर के 11 प्रकांड विद्वान सम्राट विक्रमादित्य सेवक सम्मान से सम्मानित

ग्वालियर:सकल ब्राह्मण महा समिति ने नगर के 11 प्रकांड विद्वानजनों को सम्राट विक्रमादित्य सेवक सम्मान से सम्मानित किया। पंडित गिर्राज गुरु, पंडित अंबिका प्रसाद पचौरी, प्रमोद पथरिया, रमाकांत शास्त्री, ब्रह्मदत्त पांडे, जीएम हिंगे, हरिओम घनश्याम शास्त्री, देवेंद्र कुमार पाठक, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, शीतल प्रसाद शर्मा, चंद्रशेखर शास्त्री, मीडिया प्रभारी राजू पंडित एवं योगेंद्र दीक्षित को सम्राट विक्रमादित्य सेवक सम्मान से स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र पंचांग मां दुर्गा चालीसा भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कश्मीरी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉक्टर ओ एन कॉल एवं अध्यक्षता संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने की. कार्यक्रम को संचालन महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा ने तथा आभार अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने माना. इस अवसर पर जयवीर भारद्वाज उपस्थित थे.

Next Post

सोल रंगा बैंगनी रंग में: चार साल बाद बीटीएस बैंड की धमाकेदार वापसी

Sat Mar 21 , 2026
सोल , 21 मार्च (वार्ता) दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल आज किसी शहर जैसी नहीं, बल्कि संगीत के एक विशाल समंदर जैसी नजर आ रही है और यह मौका है जब दुनिया के सबसे लोकप्रिय बैंड बीटीएस के सातों सितारे करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद एक साथ […]

You May Like