मकर संक्रांति पर सीएम डॉ यादव ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, आज करेंगे श्री महाकाल महोत्सव का शुभारंभ

भोपाल: स्नान-दान और उपासना के महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सद्भावना और धन-धान्य लेकर आएं।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रीय एकात्मता और कृषि संस्कृति के प्रतीक माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण एवं पोंगल पर्व की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कामना की कि इन पर्वों के माध्यम से हर घर-आंगन में खुशहाली आए और प्रदेश के किसान भाई-बहन समृद्ध बनें।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, परिश्रम और आस्था के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है, जो सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है।

उधर, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लिखा कि आज वह उज्जैन में आयोजित पांच दिवसीय श्री महाकाल महोत्सव का शुभारंभ भी करेंगे। यह महोत्सव धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से भगवान महाकाल की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

Next Post

पहाड़ी में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश

Wed Jan 14 , 2026
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत वार्ड नम्बर 9 भदभदा में एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतक ने यह कदम किन परिस्थितियोंं में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अढ्ढी पटेल 50 वर्ष निवासी […]

You May Like

Play sound