पहाड़ी में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत वार्ड नम्बर 9 भदभदा में एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतक ने यह कदम किन परिस्थितियोंं में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अढ्ढी पटेल 50 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 9 भदभदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 9 बजे उसका बेटा अजय पटेल मजदूरी कर घर आया और खाना खाकर घूमने चला गया जो देर रात तक घर वापस नही आया तो वह एवं उसके परिवार के सदस्य अजय की तलाश करने निकले उसे पता चला कि अजय भदभदा पहाड़ी तरफ गया है, सभी भदभदा पहाड़ी तरफ अजय की तलाश करने गये देखा अजय पटेल पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर लटका था देखा अजय की श्वांस चल रही थी जिसे फांसी से उतारकर जमीन पर लिटाया देखा अजय पटेल 20 वर्ष की मौत हो गई।

Next Post

एक्सचेंज किए गए सात वाहनों समेत रकम हड़पी

Wed Jan 14 , 2026
जबलपुर: अधारताल स्थित ऑटो एजेंसी में कार्यरत सेल्स एक्जीक्यूटिव ने एक्सचेंज किए गए सात वाहनों के साथ रकम हड़प ली। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक प्रतीक गुप्ता 35 वर्ष निवासी विदित रायल पार्क करमेता थाना माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like