होटल चलाने के बदले मांगा हफ्ता, दुकानदार को बेरहमी से पीटा

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत पिसनहारी मढ़िया के पास बदमाश ने चाय-नाश्ता दुकान चलाने वाले युवक से गुंडा टैक्स की मांग की और पैसे न देने पर उसके साथ बीच सड़क पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरवा झंडा चौक निवासी 32 वर्षीय शैलू उर्फ सुजीत पटैल टैक्सी चलवाने के साथ-साथ पिसनहारी मढ़िया के पास अपनी दुकान चलाता है‌ सुजीत के मुताबिक विक्की ठाकुर नामक युवक अपनी लाल रंग की स्विफ्ट कार से उसकी दुकान पर धमकाते हुए पहुँचा और चिल्लाकर कहा कि अगर यहाँ होटल चलाना है, तो मुझे हफ्ता देना पड़ेगा। जब सुजीत ने पैसे देने से साफ इंकार किया, तो आरोपी तैश में आ गया और उसने सुजीत पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया और अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। विक्की ठाकुर पिछले काफी समय से उसे परेशान कर रहा था और होटल चलाने के बदले पैसों की मांग कर रहा था।

Next Post

नागा चैतन्य की टीम 'हैदराबाद ब्लैक बर्ड्स' में शामिल हुए स्टार रेसर दिव्य नंदन, गोवा स्ट्रीट सर्किट की सड़कों पर दिखाएंगे रफ्तार का असली रोमांच

Wed Apr 1 , 2026
पणजी | भारतीय मोटरस्पोर्ट्स के उभरते सितारे और गुड़गांव में जन्मे 23 वर्षीय दिव्य नंदन अब साउथ मेगास्टार नागा चैतन्य की टीम ‘हैदराबाद ब्लैक बर्ड्स’ का हिस्सा बन गए हैं। दिव्य को इस साल गोवा में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित ‘इंडियन रेसिंग लीग’ के लिए चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर […]

You May Like