
परासिया। वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड कन्हान क्षेत्र की मोआरी भूमिगत खदान को पुन: शुरु कराने में अहम भूमिका निभाने वाले पुर्व विधायक ताराचंद बाबरिया का आभार हिंद मजदूर सभा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पुर्व विधायक श्री बाबरिया ने कहा कि मै आपको विश्वास दिलाता हूं कि आगे भी हम निरंतर प्रयास, कर के क्षेत्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे , जिससे क्षेत्र के श्रमिकों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंग सके और स्थानीय विकास को गति मिले।
