नरसिंहपुर में 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 45 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि स्कूल भवन और विद्यार्थियों के लिए बस सेवा का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस विद्यालय में एक साथ 2400 विद्यार्थियों के पढ़ने की व्यवस्था है। बस सेवा शुरू होने से गरीब और दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले में 175.14 करोड़ रुपये की लागत के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फीस प्रतिपूर्ति के लिए प्रदेश के 20,456 निजी स्कूलों को 502 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।

Next Post

होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

Sun Oct 11 , 2026
इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने चहेते खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए दर्शक पूरे जोश और उमंग के साथ स्टेडियम पहुंचे। कई प्रशंसक भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनकर […]

You May Like

Play sound