होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने चहेते खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए दर्शक पूरे जोश और उमंग के साथ स्टेडियम पहुंचे। कई प्रशंसक भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनकर और तिरंगे के रंगों में सजकर आए। उनके चेहरों पर टीम इंडिया के लिए दीवानगी साफ नजर आई।

स्टेडियम के बाहर से लेकर दर्शक दीर्घा तक क्रिकेट का रंग छाया रहा। परिवारों, युवाओं और बच्चों में मैच को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा, भारतीय टीम की जर्सी और खिलाड़ियों के समर्थन में गूंजते नारों ने माहौल को क्रिकेटमय बना दिया। हर किसी की निगाहें मैदान पर टिकी थीं और दिल में टीम इंडिया की जीत की उम्मीद थी।

Next Post

जबलपुर में डीजे के शोर पर पुलिस का एक्शन, 12 साउंड बॉक्स जब्त

Sun Oct 11 , 2026
जबलपुर, जबलपुर में बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने पर मदनमहल पुलिस ने कार्रवाई की। महानद्दा रोड स्थित खालसा कॉलेज के सामने से मिनी ट्रक, 12 साउंड बॉक्स और एम्पलीफायर जब्त किया गया। पुलिस ने चालक रोहित सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत […]

You May Like

Play sound