शिवपुरी में देहदान पर गार्ड ऑफ ऑनर, बेटियों ने मिलकर लिया फैसला, पूरी की मां की इच्छा

शिवपुरी: शिवपुरी जिले में पहली बार किसी देहदान करने वाले को राजकीय सम्मान दिया गया. 78 साल की दिवंगत सरोज मदान को श्रद्धांजलि दी गई. दिवंगत सरोज पेशे से शिक्षिका रही थीं. दिवंगत सरोज के पति गुलशन मदान रोडवेज में कार्यरत रहे थे. सरोज के पार्थिव देह को उनकी चारों बेटी कुसुम, विनीता मदान, पुनीता भुगड़ा, तृप्ति अरोरा ने चिकित्सा महाविद्यालय व चिकित्सालय शिवपुरी को समर्पित किया.

शासन के आदेश पर दिवंगत सरोज को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में पुलिस फोर्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की. शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी मृत देह को राजकीय सम्मान मिला.

इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के अधिष्ठाता डॉ. डी.परमहंस, मानव शरीर रचना विभागाध्यक्ष डॉ. ईला गुजारिया सहित वरिष्ठ चिकित्सकों, एमबीबीएस छात्र- छात्राओं और कर्मचारियों ने पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक ग्रहण किया. अधिष्ठाता डॉक्टर डी. परमहंस ने परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए उनके इस फैसले की सराहना की।

Next Post

आईएसआईएस से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल से संबंध रखने के आरोप में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Thu Sep 11 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बुधवार को आईएसआईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल से संबंध होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सुत्रों ने कहा कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक को दिल्ली से और दूसरे को रांची […]

You May Like