आईएसआईएस से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल से संबंध रखने के आरोप में दो संदिग्ध गिरफ्तार

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बुधवार को आईएसआईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल से संबंध होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सुत्रों ने कहा कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक को दिल्ली से और दूसरे को रांची से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों संदिग्धों की पहचान दानिश और आफताब के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर मॉड्यूल से जुड़े नेटवर्क के संबंध में अन्य राज्यों में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है।

सूत्रों ने कहा कि संयुक्त अभियान के तहत कई राज्यों के विभिन्न स्थानों से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे कथित नेटवर्क के साथ उनके संबंधों के संबंध में पूछताछ और जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अभियान में शामिल टीमों ने छापेमारी के दौरान संदिग्धों की गिरफ्तारी करने के साथ-साथ डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त की।

Next Post

मकोका कोर्ट ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में दो आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज

Thu Sep 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र के विशेष मकोका अदालत ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में शामिल दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। पिछले साल 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा उपनगर में उनके कार्यालय के पास सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी […]

You May Like