भोपाल। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने अवैध रूप से लगाई फर्शियां, तार फेंसिंग, बाउंड्रीवॉल, शेड आदि को हटाने के साथ ही सड़कों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले, गुमठी, सब्जी, कपड़ा, बेग आदि की दुकाने व सड़क पर खड़े चार पहिया वाहन एवं प्याज का विक्रय करने वाले ऑटो को हटाया और ठेले, काउंटर, स्टूल आदि जप्त किए. यह कार्रवाई करोंद, सेमरा, निशातपुरा, आरिफ नगर, कमला नगर, इमामी गेट, रॉयल मार्केट, ताजुल मसाजिद, जहांगीराबाद, लिली टॉकीज, खजूरीकला, पी.एण्ड.टी चौराहा, न्यू मार्केट, सरस्वती नगर, लिंक रोड नंबर 01, 02 एवं 03, जवाहर चौक, यूनिक कॉलेज, तात्या टोपे चौराहा, मनीषा मार्केट, एम.पी.नगर, कोलार, चूना भट्टी, मंदाकनी चौराहा, ललिता नगर, डी-मार्ट, दाता कालोनी आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए आरिफ नगर ब्रिज के पास नाली पर रखी अवैध फर्शियां, करौंद हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित पार्क की भूमि पर अवैध रूप से की गई तार फेंसिंग को हटाया साथ ही अन्य क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों व अन्य क्षेत्रों में लगाए गए ठेले, गुमठी, कपड़े, सब्जी, बेग आदि की दुकान दुकान एवं आवागमन को बाधित करने वाले चार पहिया वाहनों व प्याज का विक्रय करने वाले के ऑटो को हटवाया .
