लापता युवक की एक सप्ताह पुरानी लाश मिली

इछावर। ग्राम हासपुर का रहने वाला 19 वर्षीय ब्रिज पिता बलराम कोरकू गायब था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। इस बीच बकरियां चराने वाली एक महिला ने सरपंच राजेश परमार को बताया कि भंवरा रोड पर बालमुकुंद परमार के कुएं में एक व्यक्ति की लाश तैर रही है। जब सरपंच राजेश परमार बालमुकुंद परमार के कुएं पर पहुंचे, तो देखा कि कुएं में एक लाश तैर रही है। लाश के निचले हिस्से को बोरी से बांधकर इसमें पत्थर भर दिए गए थे। वहीं शव के पास ही कुंए की मछलियां भी पानी जहरीला होने के कारण मरी मिली।

परिजनों का आरोप – जहरीली शराब पिलाई

मैं गांव में घूम कर आ रहा हूं, 14 मई को मां से यह कहकर घर से निकला मृतक ब्रिज काेरकू जब घर लौटकर नहीं आया, तो परिजनों ने उसे गांव में ढूंढा। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट की थी। इधर, परिजनों का आरोप है कि पहले उसे शराब पिलाई होगी, जिसमें जहरीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद इसके पैरों को बांधकर कुएं में फेंक दिया।

Next Post

अतिक्रमण बचाने जेसीबी के सामने बैठा

Thu May 22 , 2025
सीहोर। शहर के देवनगर कालोनी में नाली निर्माण कार्य में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने जब नपा का अमला पहुंचा तो अतिक्रमणकारी ने न केवल भारी विरोध किया, बल्कि जेसीबी मशीन के सामने भी बैठ गया. पुलिस को बुलाने की नौबत आ गई. लेकिन नपा ने जेसीबी की मदद […]

You May Like