इछावर। नगर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में 151 पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान किया. कार्यक्रम में नप अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, अध्यात्म गुरु योगेंद्र मिश्रा, सीएल व्यास, वीडी तिवारी, डॉ.परमार, एमएल तिवारी, बंशीलाल सोनी आदि का सम्मान किया गया. इस मौके पर गायत्री परिवार सहित प्राचार्य रविन्द्र शर्मा, ओपी सेन, मंजू राठौर आदि उपस्थित थे.
