अगर युद्ध खत्म नहीं हुआ तो ईरान के परमाणु ठिकाने को उड़ा देंगे : ट्रंप

उन्होंने कहा कि ईरान से संबंधित स्थिति अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के बाद तुरंत बदल सकती है। उन्होंने जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ तथा ईरानी मध्यस्थों के बीच हुई बैठक को ‘बहुत रचनात्मक’ बताया और कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ईरानी पक्ष समझौते के लिए इच्छुक है। श्री ट्रंप ने कहा, “या तो हम ईरान के साथ समझौता करेंगे या युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।” उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि उसे ‘बहुत देर’ होने से पहले कदम उठाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक समय ऐसा आएगा जब अमेरिका ईरान को एक देश के रूप में अस्तित्व में बने रहने का अवसर नहीं देगा। इस बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के प्रवक्ता ने कहा कि यदि अमेरिका ‘कोलांग माउंटेन’ या ईरान के किसी अन्य हिस्से पर हमला करता है तो ईरान इसका जोरदार जवाब देगा। आईआरजीसी प्रवक्ता ने कहा कि ईरान की जवाबी कार्रवाई का स्वरूप ‘सैन्य रहस्य’ है। उन्होंने कहा, “हम अपने सैन्य रहस्य उजागर नहीं करते, लेकिन उन्हें युद्ध के मैदान में प्रदर्शित करेंगे।”

.....

Next Post

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के जन्मदिन पर जुटी भीड़

Wed Sep 23 , 2026
सीधी। आज प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के 73 वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर कांग्रेसजन, मित्र और समर्थकों ने उनके निवास पर पहुंच कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्हें बधाई देने पूरे प्रदेश से समर्थक आए […]

You May Like