अतिक्रमण बचाने जेसीबी के सामने बैठा

सीहोर। शहर के देवनगर कालोनी में नाली निर्माण कार्य में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने जब नपा का अमला पहुंचा तो अतिक्रमणकारी ने न केवल भारी विरोध किया, बल्कि जेसीबी मशीन के सामने भी बैठ गया. पुलिस को बुलाने की नौबत आ गई. लेकिन नपा ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण कर बनाई गई सीढिय़ों को जमींदोज कर दिया.

नपा के सहायक यंत्री विजय कोली ने बताया कि वार्ड क्रमांक दो स्थित देवनगर कालोनी में नाली निर्माण प्रस्तावित है. यहां के अधिकांश लोगों ने अपने ओटले और सीढिय़ां हटा ली हैं, लेकिन एक रहवासी सरकारी जमीन को घेरकर बनाई सीढिय़ों को हटाने नहीं दे रहा था. सहायक यंत्री कोली का कहना है कि उक्त अतिक्रमणकारी को नपा द्वारा दो नोटिस दिए गए थे. इसके अलावा उसकी रजिस्ट्री भी देखी थी जिसमें उसके द्वारा दस फीट से अधिक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया पाया गया.

Next Post

टीआई-युवक के बीच बहस, अभद्रता

Thu May 22 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत कमानिया गेट में टीआई और एक युवक के बीच विवाद हो गया। तू-तू मैं,मैं से शुरू हुए विवाद के बाद बहसबाजी तक पहुंच गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने टीआई से सरेराह अभद्रता कर डाली। इसके बाद पुलिस स्टॉफ युवक को […]

You May Like