रक्षाबंधन पर छतरपुर में सख्त सुरक्षा, बाजार और बस स्टैंड पर पुलिस का भ्रमण

छतरपुर।।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए शनिवार 9 अगस्त की सुबह 10 बजे सीएसपी अरुण कुमार सोनी और सिटी कोतवाली टीआई अरविंद सिंह दांगी ने पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान बस स्टैंड पर पहुंचकर बसों की आवाजाही को व्यवस्थित कराया गया ताकि यातायात बाधित न हो। दुकानदारों को भी निर्देश दिए गए कि त्योहार के दौरान भीड़भाड़ में अनुशासन बनाए रखें और सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण न करें।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के मुख्य बाजार, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों और महिलाओं के आवागमन वाले इलाकों में निर्भया दल और महिला थाना पुलिस लगातार गश्त कर रही है। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार के दौरान महिलाओं और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिले और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

सीएसपी ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर शहर में भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में यातायात और सुरक्षा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Next Post

केंद्रीय जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, जल्द रिहाई की कामना करी

Sat Aug 9 , 2025
भोपाल।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर केंद्रीय जेल भोपाल में कैदियों से मिलने उनके परिजन पहुंचे। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर बांधते हुए भगवान से प्रार्थना की कि उनका भाई जल्द से जल्द सुधरकर जेल से रिहा होकर घर लौट आए। राखी के इस […]

You May Like