
भोपाल।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर केंद्रीय जेल भोपाल में कैदियों से मिलने उनके परिजन पहुंचे। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर बांधते हुए भगवान से प्रार्थना की कि उनका भाई जल्द से जल्द सुधरकर जेल से रिहा होकर घर लौट आए। राखी के इस पवित्र बंधन ने जेल परिसर में भावुक माहौल बना दिया।
