गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड में होगा आयोजित मंत्री पटेल सुबह 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण

रीवा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. मुख्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित किया जा रहा है. समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सुबह 8.58 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे.

मुख्य अतिथि सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे. इसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे. मुख्य अतिथि सुबह 9.08 बजे से मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेंगे. इसके बाद समारोह में आकर्षक परेड और मार्चपास्ट किया जाएगा. मुख्य अतिथि सुबह 9.41 बजे शांति का संदेश देने के लिए रंगीन गुब्बारों को मुक्त गगन में छोड़ेंगे. इसके बाद मुख्य अतिथि परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त करेंगे. समारोह के मुख्य अतिथि सुबह 9.45 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र के प्रहरियों का सम्मान करेंगे. समारोह में सुबह 9.55 बजे मध्यप्रदेश गान का गायन होगा. समारोह में सुबह 10 बजे से 10.35 बजे तक विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. इसके बाद समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियाँ प्रदर्शित की जाएंगी. समारोह में मुख्य अतिथि सुबह 10.40 बजे श्रेष्ठ कार्य करने वालों को पुरस्कृत करेंगे. समारोह का समापन सुबह 11 बजे होगा. इसके बाद मुख्य अतिथि सुबह 11.30 बजे शासकीय उमावि बदरावं में आयोजित जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे. गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर निगम के टाउनहाल में शाम 6 बजे से भारत पर्व के आयोजन में कवि सम्मेलन होगा.

सम्मानित होंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा वीर नारियाँ

गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह एसएएफ परेड मैदान में 26 जनवरी को सुबह 9 बजे से आयोजित किया जा रहा है. समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों की वीर नारियों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का सम्मान किया जाएगा. अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों की वीर नारियों, सैन्य अधिकारियों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों को सभी एसडीएम गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सम्मानपूर्वक आमंत्रित करें एवं अधिक आयु अथवा स्वास्थ्य कारणों से जो समारोह में शामिल न हो सकें उन्हें घर पर जाकर शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित करें.

Next Post

हर मतदाता मतदान करके लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में योगदान दे: कलेक्टर

Sun Jan 25 , 2026
मऊगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन समारोह का शुभारंभ किया. इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है. यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ शासन […]

You May Like