पिता-पुत्र पर चाकू से हमला

जबलपुर:गोरखपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजीवनी अस्पताल के पास ने शराब के लिए रुपयों की मांग पूरी न होने पर बदमाशों ने पिता-पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया।पुलिस के अनुसार टेंडर-1 निवासी श्रीमती वर्षा बर्मन (39) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके मोहल्ले का रहने वाला सिब्बू उर्फ शुभम बर्मन और अमन सेन उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने आवाज देकर उनके पति दिनेश बर्मन को बाहर बुलाया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे।

जब दिनेश ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गए। विरोध करने पर आरोपी सिब्बू ने चाकू निकालकर दिनेश की पसली पर वार कर दिया। पिता को बचाने आए बेटे योगेन्द्र पर भी आरोपी अमन ने चाकू से हमला कर उसकी पीठ पर चोट पहुंचा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। गोरखपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण कर लिया है।

Next Post

रुस ने अजरबैजान और ईरान को उसके नागरिकों को निकालने में मदद के लिये धन्यवाद दिया

Thu Mar 5 , 2026
तेहरान, (वार्ता/स्पुतनिक) रुस ने अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान और अजरबैजान में रह रहे रुसी नागरिकों को वहां से निकालने में मदद करने के लिए दोनों देशों की सरकारों को धन्यवाद दिया है। तेहरान में स्थित रूसी दूतावास ने बुधवार को तेहरान और अज़रबैजान से रूसी नागरिकों को निकालने […]

You May Like