सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम. ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल करते हुए निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के कुल 9 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अनिल पटेल को थाना प्रभारी नवानगर से बरगवां, राकेश साहू को सरई से नवानगर तथा प्रहलाद सिंह मरस्कोले को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी सरई बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक नीरज सिंह चौहान को संशोधित आदेश के तहत थाना प्रभारी के स्थान पर चौकी प्रभारी निगरी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा उप निरीक्षक संदीप नामदेव को सासन से बंधौरा, नृपेन्द्र सिंह को बरका से निवास, शिवम सिंह को बैढ़न से गोभा, बी.एल. बंसल को बंधौरा से सासन तथा विनय प्रकाश शुक्ला को निगरी से थाना बैढ़न भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुचारु और जनहित के अनुरूप बनाना बताया गया है। अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
