नाले की सफाई का दिखा कर रही है नपा

सीहोर.जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती एवं नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर बताया कि नपा द्वारा सीटू नाले की सफाई अभियान दिखावा साबित हो रहा है.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि देखने में यह आ रहा है कि नाले सफाई से जो मलवा निकल रहा है. उस मलवे को अन्यत्र स्थान पर डाले जाने की बजाय नाले के दोनों किनारों पर ही रखा जा रहा है, जिससे आने वाले बरसात के दिनों में यह कचरा वापस नाले में ही समा जाएगा. नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर और विपक्ष के सभी पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस नाले की सफाई पूर्ण रूप से की जाए और नाले में एकत्रित कचरे को तत्काल वहां से उठाकर अन्यत्र स्थान पर डाला जाए.

 

 

Next Post

शांतनु भारद्वाज ने किया रायसेन जिले का नाम रोशन

Sun Jun 15 , 2025
रायसेन। रायसेन शहर के होनहार छात्र शान्तनु भारद्वाज ने यूपीएससी में Air116 वीं रैंक के साथ सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स असिस्टेण्ट कमांडेंट की परीक्षा में सफलता हासिल की है।इनके बड़े पापा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र भारद्वाज है।पिता योगेंद्र भारद्वाज गवर्नमेंट कांट्रेक्टर और माँ शिक्षिका प्रतिभा उपाध्याय की प्रेरणा से […]

You May Like