
सागर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सागर जिले के अल्प प्रवास के दौरान सागर आगमन पर धर्मश्री हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सुपुत्र केसरी नंदन और पुत्रवधू प्रेरणा के परिणय सूत्र में बंधने पर नव दम्पत्ति को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन और उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।मुख्यमंत्री ने सागर के निजी होटल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नव-दंपति को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और उनके परिवार से भेंट कर खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि विवाह दो आत्माओं का पवित्र मिलन है। ईश्वर आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे।इस शुभ अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू, श्रीमती संध्या भार्गव, डॉ. निवेदिता रत्नाकर, डॉ. अखिलेश रत्नाकर, राजेंद्र सिंह ,प्रभारी संभाग कमिश्नर एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक सचिंद्रनाथ चौहान, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंट दीपक कौशल अपर कमिश्नर पवन जैन, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं परिजन मौजूद रहे।
