पन्ना टाइगर रिजर्व: अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई, 53 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त  

पन्ना। वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में पन्ना टाइगर रिजर्व ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने एक विशाल अभियान चलाकर 53 हेक्टेयर से अधिक बेशकीमती वनभूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। यह कार्यवाही क्षेत्र संचालक ब्रिजेंद्र श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन एवं उपसंचालक वीरेन्द्र पटेल कुशल मार्गदर्शक में संपन्न हुई। मड़ियादों बफर के मनकपुरा बीट कक्ष क्रमांक आरएफ 31 में वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग के अमले ने मिलकर इस मिशन को अंजाम दिया। खास बात यह रही कि अतिक्रमणकारियों ने स्वयं प्रशासन का सहयोग किया। 7-8 परिवारों ने स्वेच्छा से अपनी झोपड़ियों से सामान हटाकर वनभूमि खाली कर दी। वनभूमि को कब्जे में लेने के तुरंत बाद विभाग ने इसकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं जिसमें भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए खंती का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जल संरक्षण और भूमि की पुनर्स्थापना के लिए ट्रेंच निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।

वन्यजीवों को मिलेगा सुरक्षित गलियारा – विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्रवाई से बाघों और अन्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को विस्तार मिलेगा। मडला, हिनौता और बाजना परिक्षेत्र के स्टाफ सहित महिला टीम की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को और भी सशक्त बनाया। यह कार्यवाही पन्ना की जैव विविधता की अक्षुण्णता बनाए रखने एवं वन्य जीव संरक्षण संकल्प को दर्शाती है।

Next Post

दो चोरी की वारदातों का खुलासा, लाखों का मशरूका बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sat May 9 , 2026
सीधी। अमिलिया पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए लाखों का मशरूका बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना अमिलिया पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई […]

You May Like

Play sound