तीन तेंदुआ शावकों की मौत  

इटारसी। अक्टूबर के केसला ब्लॉक के अंतर्गत सुखतवा के ग्राम चाटुआ में बुधवार सुबह तेंदुए के तीन शावक मृत मिले हैं। ये शावक चाटुआ के जंगल में सुबह करीब 7 बजे मिले। इनकी उम्र करीब 9 महीने बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सीसीएफ अशोक कुमार चौहान, एसडीओ मानसिंह मरावी, रेंजर और वनरक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डॉक्टर गुरुदत्त शर्मा की देखरेख में तीनों शावकों का पोस्टमार्टम कराया गया। एसडीओ मानसिंह मरावी ने बताया कि शावकों की मौत किसी जंगली जानवर के हमले से हुई है। इसमें बाघ या तेंदुआ शामिल हो सकता है। जिस जगह शावक मृत मिले, वहां कुछ जंगली जानवरों के निशान भी पाए गए हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी नर या मादा बाघ ने क्षेत्रीय वर्चस्व या शिकार के लिए इस घटना को अंजाम दिया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक शावक की कॉलर की हड्डी टूटी मिली। चाटुवा नदी किनारे तीनों शावकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम 6 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इनका कहना है कि

शावकों की मौत किसी जंगली जानवर के हमले से हुई है। इसमें बाघ या तेंदुआ शामिल हो सकता है। जिस जगह शावक मृत मिले, वहां कुछ जंगली जानवरों के निशान भी पाए गए हैं।

एसडीओ मानसिंह मरावी

Next Post

सड़क किनारे पॉलीथिन और कचरे के ढेर, सता रहा बीमारी फैलने का खतरा

Wed Oct 8 , 2025
ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के वार्ड 6 में चार शहर के नाके से सागर ताल रोड तक साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। निगम के कचरा उठाने वाले वाहन केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। मुख्य सड़क पर रास्ते पर पॉलीथिन एवं कचरे के बड़े ढेर लगे है। यहां […]

You May Like