राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को यहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद श्री मौर्य ने घोषणा की कि उनकी पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा होगी और उत्तर प्रदेश में गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि अपनी जनता पार्टी के भविष्य की रणनीति और गठबंधन के तहत कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जायेगा, इस पर बाद में चर्चा की जायेगी। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी का लक्ष्य “भाजपा हटाओ, देश बचाओ” और “संविधान बचाओ, भाजपा हटाओ” रहेगा।

श्री मौर्य ने कहा कि श्री राहुल गांधी देशभर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों की आवाज उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी भी इन्हीं वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है। समान विचारधारा के कारण अपनी जनता पार्टी अब इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि मौर्य भाजपा बसपा और समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं।

.....

Next Post

उधारी और ब्याज के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा नगर निगमकर्मी ने जहर पीया

Sat Oct 3 , 2026
इंदौर. नगर निगम में 10 साल से ड्राइवर के रूप में काम कर रहे कर्मचारी ने शनिवार को जहर पीकर जान देने की कोशिश की. जहर पीने से पहले बनाए गए वीडियो में उसने उधारी और ब्याज की रकम के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के […]

You May Like