राखी बंधवाते हैं, 1250 दे रहे, अब शराब बंदी करके हमें धन्य कर दिया

लाडली बहनें टॉवर चौक पर हाथ में तख्तियां लेकर पहुंची

मुख्यमंत्री डॉ यादव का जताया आभार

उज्जैन सहित मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में 1 अप्रैल से शराब होगी बंद

नवभारत न्यूज

उज्जैन. एक भाई के तौर पर हमने उन्हें वर्षों तक राखी बांधी और अब मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो भी हम उन्हें राखी बांध रहे हैं और वे 1250 रुपए भी हमारे खाते में डाल रहे हैं. उन्होंने अपने भाई होने का फर्ज निभाया और शराबबंदी करने का जो निर्णय लिया है ऐसे में हम धन्य हो गए हैं.

 

यह बात उज्जैन में लाडली बहनों ने टॉवर चौक पर हाथ में तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कही. बुधवार को बड़ी संख्या में लाडली बहनों ने शराबबंदी के निर्णय पर सीएम डॉ. यादव का आभार जताया. लाडली बहनों ने कहा कि हमारे परिजन शराब पीकर आते थे, मारते पीटते थे, बच्चों को परेशान करते थे, फीस नहीं भरते थे, स्वास्थ्य की चिंता नहीं रहती थी, सीएम डॉ यादव ने शराब बंदी करके हमें बहुत बड़ा तोहफा दिया है. भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी किये जाने पर मानव श्रृंखला बनाकर आभार प्रकट किया. महिलाओं ने एकत्रित होकर कहा कि जब पहली बार विधायक बने थे तब से ही हम डॉ. मोहन यादव को राखी बांधते आ रहे हैं, वह भी हमे उपहार में कुछ ना कुछ हमेशा देते हैं, इस बार उन्होंने जो तोहफा दिया है उसका शब्दों में वर्णन नहीं कर सकते बहुत खुशी हो रही है.

 

 

मानव श्रंृखला बनाई

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी किये जाने पर भाजपा महिला मोर्चा उज्जैन की अध्यक्ष प्रमिला यादव के नेतृत्व में टॉवर चौक, फ्रिगंज पर मानव श्रृंखला बनाकर मुख्यमंत्री के आभार की तख्तियां लेकर आभार प्रकट किया गया.

 

बच्चों की पढ़ाई और दवाई आएगी

नवभारत से चर्चा में नगर निगम सभापति श्रीमती कलावत यादव ने बताया कि शराबबंदी के निर्णय से महिलाएं बहुत खुश है, क्योंकि सबसे ज्यादा शराब के दुष्परिणाम महिलाओं को ही भुगतने पड़ते थे. सभापति कलावती यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी का जो निर्णय लिया गया है वह स्वागत योग्य है और महिलाओं के हित का निर्णय है. आज इस निर्णय से महिलाएं बहुत खुश है, शराबबंदी के इस निर्णय से घरों और समाज में बहुप्रतीक्षित शांति का प्रसार होगा. कुल मिलाकर, इससे महिलाओं और बच्चों को अधिक सम्मानजनक और समृद्ध जीवन जीने में मदद मिलेगी. शराब से जो पैसे बचेंगे उसे बच्चों की पढ़ाई और दवाई आएगी.

 

करोड़ों के राजस्व की हानि

पूर्व की सरकारें व मुख्यमंत्री भी निर्णय ले सकते थे. राजस्व की चिंता कर निर्णय नहीं ले पा रहे थे. आज डॉ मोहन यादव की सरकार द्वारा एक बड़ा और कठोर निर्णय लिया गया है. इस निर्णय के के लिए मुख्यमंत्री का आभार है, यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता रूप पमनानी ने कहते हुए बताया कि पूरे मध्यप्रदेश में शराब बंदी हो सकती है.

 

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, रूप पमनानी, प्रभुलाल जाटवा, रामचंद्र कोरट, ओम जैन, विजय अग्रवाल, विनीता शर्मा, योगेश्वरी राठौर, राखी कड़ेल, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, महिला मोर्चा महामंत्री प्रियंका सेंगर, श्रीमती सोनल जोशी, कविता राठौर, नीना चौहान, प्रेमलता बेडवाल, मधु सोनी, लीला वर्मा, हीरामणि कहार, राखी श्रीवास, विनीता शर्मा, राखी कड़ेल, योगेश्वरी राठौर, सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थी. जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी.

Next Post

शहर के सुनियोजित विकास पर हुई चर्चा 

Thu Feb 20 , 2025
इंदौर. शहर में आयोजित महापौर सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नगरीय निकायो की आय बढ़ाने हेतु टीपीएस टाउन प्लानिंग स्कीम सेल बनाने के निर्देश दिये गये थे. इसी संदर्भ में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी राजेश उदावत द्वारा […]

You May Like