श्योपुर-ग्वालियर बस और बाइक की टक्कर में दंपती की मौत

शिवपुरी: पोहरी में सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। श्योपुर से ग्वालियर जा रही बस ने पोहरी-श्योपुर रोड पर एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामबाबू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रेमबाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

दंपती अपने गांव अतवेई से पोहरी खरीददारी करने आए थे। पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय बालाजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पोहरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रेमबाई को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

शिक्षकों पर एस्मा लागू, अब नहीं ले पाएंगे छुट्टी

Sun Feb 2 , 2025
ग्वालियर: मप्र बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 20 दिन का समय शेष है। ऐसे में अब शिक्षक प्रयागराज में लगे महाकुंभ हो या संतान पालन अवकाश (सीसीएलई) के लिए अवकाश नहीं ले पाएंगे। इसका कारण यह है कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन ने एसेंशियल सर्विस एंड […]

You May Like