मोदी ने बदली राजनीतिक संस्कृति : नड्डा

नयी दिल्ली 09 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्ष के कार्यकाल में अद्वितीय काम हुआ है और उन्होंने देश में राजनीतिक संस्कृति को बदला है।

श्री नड्डा ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के मौके पर यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन वर्षाें में अकल्पनीय और अद्वीतीय काम हुआ है। श्री मोदी के नेतृत्ववाली सरकार ने 11 साल में राजनीतिक संस्कृति को बदलकर शासन का नया आयाम (न्यू-नार्मल) निर्धारित किया है। उनहोंने कहा कि यह सरकार निर्णय लेने में समर्थ और आर्थिक अनुशासन बनाने वाली सरकार है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले की सरकार तुष्टिकरण पर चलनेवाली और निराशाजनक वाली सरकार थी जबकि मोदी सरकार ने नकारात्मकता को खत्म कर सकारात्मकता माहौल बनाया और पारदर्शिता की नयी मिसाल पेश की।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता की भागीदारी से भविष्य की नीतियां तैयार की और अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये।

Next Post

दो पक्ष भिड़े, सूचना पर पहुंची पुलिस से उलझे झूमाझपटी

Mon Jun 9 , 2025
जबलपुर‌: अधारताल थाना अंतर्गत रविंद्र नगर में देर रात्रि दो पक्ष आपस में भिड़ गए, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। इस दौरान पथराव भी हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देने लगी, लेकिन दोनों पक्ष […]

You May Like