दो पक्ष भिड़े, सूचना पर पहुंची पुलिस से उलझे झूमाझपटी

जबलपुर‌: अधारताल थाना अंतर्गत रविंद्र नगर में देर रात्रि दो पक्ष आपस में भिड़ गए, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। इस दौरान पथराव भी हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देने लगी, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस से ही उलझ गए और झूमाझपटी कर दिया‌।
जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी विवाद पर डैनियल एंथोनी और एरिक नरोना के बीच रात्रि 11:00 बजे विवाद हुआ।

विवाद के दौरान एक पक्ष की स्विफ्ट कार में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और लाठी डंडों से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही अधारताल पुलिस मौके पर पहुंच गई तो पुलिस पर भी हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

एसबीआई ने दिया 8076 करोड़ का लाभांश

Mon Jun 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 जून (वार्ता) देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सरकार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8076 करोड़ रुपए से अधिक का लाभांश दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बैंक के अध्यक्ष सी एस सेट्टी ने सोमवार को यहां इस राशि का […]

You May Like