गैस कांड की बरसी से पूर्व नीलम पार्क में मोमबत्तियाँ जलाकर दी श्रद्धांजलि

भोपाल: गैस कांड की बरसी से एक दिन पहले भोपाल के नीलम पार्क में गैस पीड़ित परिवारों ने मोमबत्तियाँ जलाकर दिवंगतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसा कि पता है 2-3 दिसंबर 1984 की रात यूनियन कार्बाइड से रिसी जहरीली गैस मिथाइल आइसो साइनाइड ने हजारों लोगों की जान ले ली थी, और 41 साल बाद भी इस त्रासदी का दर्द पीड़ित परिवारों के जीवन में बना हुआ है।

बरसी से पूर्व आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दिवंगतों को नमन करते हुए कहा कि अब ऐसी त्रासदी कभी दोबारा न हो। साथ ही पीड़ितों ने मांग उठाई कि हादसे से प्रभावित परिवारों को पूरा न्याय मिले।

Next Post

नेत्रहीन दंपति पेड़ों के नीचे जिंदगी काटने को मजबूर

Mon Dec 1 , 2025
बैतूल: आदिवासी बहुल बैतूल जिले में,नेत्रहीन आदिवासी दंपत्ति धाधु उड़के और उसकी पत्नी सुशीला वर्षों से पेंशन, राशन और किसी भी सरकारी योजना से वंचित होकर जंगल में लकड़ी बेचकर पेट भरने को मजबूर हैं। इस परिवार तक राहत की एक किरण भी नहीं पहुंच सकी। यह सिर्फ गरीबी नहीं, […]

You May Like