
खुरई।शहरी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मूंडिया में खेत में बनी डबरी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई, परिजनों ने जिसकी सूचना डायल कर 112 पर दी। जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों की सहायता से शव को बाहर निकाला तत्पश्चात शव को खुरई के सिविल अस्पताल लाया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शहरी थाना अंतर्गत आने वाले मुड़िया गांव निवासी रामवती पति राजेश लोधी उम्र 46 बर्ष करीब चार बजे अपने घर से चारा कटाने निकली थी लेकिन जब काफी समय हो जाने पर वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई, परिजनों ने उन्हें तलाश करना प्रारंभ किया, तलाश करते करते परिजनो को खेत में बनी ढबरी में करीब 6.45 पर साड़ी दिखाई दी जिसकी सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस व परिजनों ने महिला के शव को ढबरी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल खुरई में भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को पंचनामा कार्यवाही कर परिजनों के हवाले कर दिया है।
