कार्यप्रणाली में नवाचार लाएं, सिस्टम को मजबूत बनाएं: एसीएस वर्णवाल

जबलपुर: अधिकारी कार्यप्रणाली में नवाचार लाएं और कुछ नया करते हुए पूरे सिस्टम को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाएं। यह बातें लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त धनराजू एस के साथ नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का दौरा कर बैठक लेते हुए कहीं। इस बैठक में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के री-डेवलपमेंट प्लान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अस्पताल की व्यावहारिक और कार्यात्मक आवश्यकताओं को इस विकास योजना में प्राथमिकता से शामिल करें। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इसके अलावा, चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था और मैन पावर की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल के बजट से जुड़े वित्तीय विषयों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में संभागायुक्त धनंजय सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, डीन नवनीत सक्सेना सहित सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
स्टेट कैंसर यूनिट का निरीक्षण
बैठक के पश्चात अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और आयुक्त धनराजू एस ने नवनिर्मित स्टेट कैंसर यूनिट का निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा और मरीजों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Next Post

आउटर रिंग रोड परियोजना से आवागमन होगा तेज: राकेश सिंह

Sat May 30 , 2026
जबलपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मध्यप्रदेश में विकसित की जा रही जबलपुर आउटर रिंग रोड परियोजना महाकौशल क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखने जा रही है। प्रदेश में सडक़ अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है। लगभग 3,540 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित […]

You May Like