
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के अनुज संपत लाल पटवा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
डॉ. यादव ने कहा कि संपत लाल पटवा का निधन समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है और उनकी सरलता व सेवाभाव को सदैव स्मरण किया जाएगा।
