समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की न बरती जाए लापरवाही: विकास

 

सीधी, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और प्रशासन को आमजन के और करीब लाने के उद्देश्य से सिहावल में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनपद पंचायत सभागार सिहावल में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर विकास मिश्रा ने स्वयं नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई।

कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों का निराकरण मौके पर संभव है उन्हें तत्काल निराकृत करें तथा जिन प्रकरणों में जांच अथवा अन्य विभागीय कार्रवाई आवश्यक है उनमें निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक आवेदन पर की गई कार्रवाई की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका संतोषजनक एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नागरिकों को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें।

००

जनसुनवाई में इनकी रही उपस्थिति

जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए उपखंड अधिकारी सिहावल राकेश शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा, सिहावल क्षेत्र के विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिव भी उपस्थित रहे। इससे नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का अवसर मिला।

०००००००००००००

Next Post

कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से मुक्त कराया अब भाजपा से भी मुक्त कराएगी: जोशी

Tue Aug 11 , 2026
  छिन्दवाड़ा. कांग्रेस ने देश को क्या दिया, यह सवाल अक्सर सत्ता में बैठे हुए लोग उठाते हैं, तो इसका सीधा जवाब है कि कांग्रेस ने सबसे पहले अंग्रेजों से देश को मुक्त कराया। संसद में खड़े होकर बोलने और सवाल करने का अधिकार भी कांग्रेस ने दिया है। आइआईटी, […]

You May Like