मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 14 मार्च (वार्ता) मणिपुर में इंफाल घाटी स्थित विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों को अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि पीएलए के एक कैडर को इंफाल पश्चिम जिले के सागोलबंद सयांग कुराओ माखोंग से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने टेंग्नौपाल जिले के टेंग्नौपाल पीएस के अंतर्गत बीपी 85 और बीपी 86 के बीच यूएनएलएफ (के) के एक संदिग्ध कैडर को गिरफ्तार किया।

मणिपुर पुलिस ने काकचिंग जिले से पीआरईपीएके के एक कैडर को गिरफ्तार किया। एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस ने इम्फाल पूर्व से केसीपी (अपुंबा) के एक कैडर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आगे कहा कि राज्य में सभी लूटे गए/अवैध हथियारों को बरामद करने के लिए खुफिया आधारित खोजी अभियान, घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। मणिपुर पुलिस ने इन सभी हथियारों को बरामद करने के लिए नियमित, निरंतर और समवर्ती छापेमारी का संकल्प लिया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान इंफाल पूर्वी जिले से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। इस बीच, कुकी संगठनों द्वारा राजमार्ग पर नाकेबंदी के बाद शुक्रवार को इंफाल से माओ तक वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू होने का अनुमान है।

सेना, असम राइफल्स, बीएसएफ, सीआरपीएफ के जवान और सैकड़ों वाहन जो राजमार्ग पर फंसे हुए हैं। नागा संगठनों द्वारा राजमार्ग की नाकाबंदी का विरोध करने के बाद कुकी संगठनों ने नाकाबंदी हटा ली है। इससे पहले परीक्षा देने वाले छात्र, एंबुलेंस भी नहीं चल पा रहे थे क्योंकि राजमार्ग पर भारी पत्थर, जले हुए टायर, लकड़ियां जमा थीं।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुकी प्रदर्शनकारियों के हमले में अब तक सेना, असम राइफल्स के जवानों सहित लगभग 27 सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं। इस नाकेबंदी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 16 अन्य लोग घायल हो गए।

Next Post

यादव ने होली पर्व की दी शुभकामनाएं

Fri Mar 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 14 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रंगों के पर्व होली की सभी को हार्दिक बधायी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया ‘उल्लास, स्नेह और […]

You May Like

मनोरंजन