गुना में सनसनी: पूर्व सरकारी वकील दिलीप गोयल और उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गुना: शहर के जाने-माने अधिवक्ता और पूर्व शासकीय वकील दिलीप कुमार गोयल और उनकी बुजुर्ग पत्नि के शव घर में मिले हैं। इस सनसनीखेज खबर की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।फिलहाल प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के कोतवाली क्षेत्र की धाकड़ कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता दिलीप कुमार गोयल (75) और उनकी पत्नि किरण गोयल (70) का शव घर में संदिग्ध हालत में मिला है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब दिलीप कुमार गोयल के बेटा-बहू राजगढ़ में मौजूद थे। घर में संपर्क करने पर जब पिता और मां ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने संदेह के आधार पर पड़ोसियों को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार गोयल का शव फंदे पर लटका हुआ देखा गया, जबकि उनकी पत्नि किरण का शव पलंग पर पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पड़ोसियों का भी मजमा लगा हुआ है।बता दें कि दिलीप कुमार गोयल साल 2010-11 में शासकीय अधिवक्ता रह चुके हैं। उन्होंने कई बड़े मामलों में शासन की ओर से पीड़ितों के लिए पैरवी की थी। वर्तमान में भी वे जिला न्यायालय गुना में वकालत कर रहे हैं। उनका बेटा मयंक गोयल फिलहाल एडीओपी हैं।

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट ने हनी सिंह और बादशाह के अश्लील गानों पर लगाई कड़ी फटकार, 'वॉल्यूम 1' को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने का दिया ऐतिहासिक आदेश

Fri Apr 3 , 2026
नई दिल्ली | दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को प्रसिद्ध रैपर यो-यो हनी सिंह और बादशाह के साल 2006 में रिलीज हुए विवादित गानों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया है। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि […]

You May Like