उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बहनों से बंधवाई राखी

रीवा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की उपस्थिति में रक्षाबंधन का पावन पर्व सर्किट हाउस रीवा में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस विशेष अवसर पर विभिन्न धर्म, सामाजिक संगठन और जिले भर की बड़ी संख्या में बहनों ने पधारकर उप मुख्यमंत्री को तिलक लगाया और रक्षासूत्र बांधा और उन्हें अपना स्नेह व आशीर्वाद प्रदान किया. बहनों ने उप मुख्यमंत्री के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना की. कार्यक्रम स्थल में उत्सव का माहौल देखने को मिला.

इस पावन अवसर पर बहनों से राखी बंधवाने के बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही देश की वास्तविक ताकत है. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और नारी सम्मान का सशक्त माध्यम है. उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए सभी बहनों के सुखद, सुरक्षित भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बहनों और बेटियों का स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त होना परिवार और समाज की खुशहाली के लिए आवश्यक है. रक्षाबंधन के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे. कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीनानाथ वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहकर बहनों से रक्षा सूत्र बंधवा कर स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया.

Next Post

होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी - ट्राई

Fri Aug 28 , 2026
• 5G वायरलेस ब्रॉडबैंड ग्राहक 92.7 लाख के पार, फिक्स्ड वायरलाइन में भी जियो नंबर वन *नई दिल्ली, 28 अगस्त, 2026:* हाई-स्पीड इंटरनेट बाजार में रिलायंस जियो की पकड़ जुलाई में और मजबूत हुई। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी ट्राई (TRAI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 5G आधारित वायरलेस ब्रॉडबैंड […]

You May Like