पैदल जा रहे व्यक्ति की कार ने मारी टक्कर, मौत

सतना:गांव से कुछ दूरी पर सतना नागौद मुख्य मार्ग के किनारे पैदल चल रहे व्यक्ति को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे घायल हुए व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों द्वारा आरोपी कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक को स्कॉर्पियो कार ने कुचल दिया। युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे पलट गई।

इसका वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि तेजी से आती कार पहले युवक को टक्कर मारती है, उसको कुचलते हुए निकलती है।उसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट जाती है। कार के पलटते ही आसपास के लोग वहां एकत्रित हो जाते हैं। हादसा नेशनल हाईवे 39 सतना नागौद के बीच मढ़ी खुर्द गांव के पास हुआ। मृतक भूपेंद्र बागरी नगर निगम में ठेकेदारी करता था।
आरोपी चालाक गिरफ्तार
कार के गिरते ही लोग दौड़कर उसे देखने पहुंचे। वहीं कार चालक सहित सवारों ने भागने की कोशिश की। स्कॉर्पियो सवार 3 युवकों को मौके से भागने की कोशिश करता देख ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नागौद भेज दिया है।

Next Post

जिले भर में हो रही लगातार बारिश से उफनाए नदी-नाले

Fri Jul 18 , 2025
सतना :मौसम विभाग द्वारा दी गई बारिश के रेड अलर्ट की चेतावनी बिलकुल सही साबित हुई. गुरुवार तडक़े से ही शहर सहित जिले में शुरु हुआ बारिश का सिलसला देर तक नहीं टूटा. लगातार जारी बारिश के चलते जिले के अधिकांश नदी-नाले उफान पर आ गए. जिसके चलते कई ग्रामीण […]

You May Like