पर्यटक बढ़ाने नये स्वरूप में नजर आयेगा गूजरी महल और भीमसिंह राणा छत्री

ग्वालियर: संस्कृति विभाग पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय की ओर से ग्वालियर किले को संवारेगा। इसके तहत करीब 1 करोड़ रूपये की राशि से किले की ऐतिहासिक 2 विरासत का जीर्णोद्वार किया जायेगा। इसमें गूजरी महल संग्रहालय और भीमसिंह राणा की छतरी को शामिल किया गया है। संस्कृति विभाग की ओर से ग्वालियर किले का कंजर्वेशन जारी है। यहां धरोहर का केमीकल ट्रीटमेंट किया जायेगा। सैलानियों की सुगमता के लिये पाथवे का भी निर्माण होगा। भीमसिंह राणा की छत्री परिसर से बावड़ी तक पाथवे बनाया जा रहा है। इस कार्य पर कुल 60 लाख रूपये का खर्च किया जायेगा। पाथवे न होने से कुछ सैलानी भीमसिंह राणा की छतरी बिना ही देखे लौट आते थे।

उपसंचालक पीसी महोबिया ने बताया कि गूजरी महल का भी केमीकल ट्रीटमेंट कार्य किया जायेगा। एक बार इसके टेंडर हो चुके है। लेकिन उसे किन्ही वजहों से निरस्त कर दिया, एक बार फिर से इस प्रक्रिया को पूर्ण किया जायेगा। गूजरी महल की चमक बढ़ाने के लिये 32 लाख रूपये खर्च किये जायेंगे। ट्रीटमेंट के बाद गूजरी महल में रखी मूर्तियों को भी व्यवस्थित किया जायेगा जिससे सैलानियों को इतिहास संबंधी जानकारी सटीक मिल पायेगी।

Next Post

होली पर ग्वालियर से आगरा और मथुरा जाने वालों को मिलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue Mar 11 , 2025
ग्वालियर: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे द्वारा ऑन डिमांड फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें त्रिवेंद्रम सेंट्रेल स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन, ग्वालियर से इंदौर के लिए संचालित की जाएगी। रेलवे द्वारा एसी स्पेशल ट्रेन क्रमांक 06073 त्रिवेंद्रम सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन के बीच किया […]

You May Like