किशोरियों और महिलाओं से पुलिस का संवाद, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों पर चर्चा

सिलवानी: पुलिस प्रशासन द्वारा किशोरी जागरूकता संवाद अभियान के तहत सिलवानी क्षेत्र के ग्राम प्रतापगढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की युवतियों और बालिकाओं को अपराध और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक व सतर्क बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी पूनम सविता एवं महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों से संवाद किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को सुरक्षा, आत्मरक्षा, और बच्चों के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
अभियान के तहत यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर भी जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने पंपलेट वितरित कर लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, मोबाइल का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, और माता-पिता को बताए बिना घर से बाहर न जाने की सलाह दी।पूनम सविता ने बाल विवाह निषेध से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम आयु में विवाह करना कानूनी अपराध है। उन्होंने सभी को समाज में ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

Next Post

टीकमगढ़ और ललितपुर में नई वंदे भारत ट्रेन की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा

Sun Oct 26 , 2025
टीकमगढ़: बुंदेलखंड क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्री ने खजुराहो से बनारस तक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है और इसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है। हालांकि, टीकमगढ़ के निवासियों ने इस ट्रेन का संचालन खजुराहो के बजाय ललितपुर […]

You May Like

मनोरंजन